मंडी गेट पर फिर ठगी, दो युवक अधेड़ का बैग लेकर फरार
संभल, फरवरी 27 -- कोतवाली क्षेत्र के मंडी गेट के पास ठगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार दोपहर दो शातिर युवकों ने झांसा देकर एक अधेड़ का बैग लेकर फरार हो गए। बैग में नगदी, मोबाइल और अन्य सामान रखा था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जनपद बदायूं के थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव बरीपुरा निवासी हरेंद्र पुत्र बृजपाल मंगलवार को ट्रेन से चन्दौसी पहुंचे थे। उन्हें मुरादाबाद जाना था, लेकिन ट्रेन न मिलने पर वह बस पकड़ने के लिए पैदल ही बाईपास की ओर चल दिए। रेलवे फाटक 36 बी पार करने के बाद मंडी गेट के पास दो युवक उनसे मिले और गंतव्य के बारे में पूछताछ करने लगे। हरेंद्र के मुरादाबाद जाने की बात बताने पर युवकों ने कहा कि वे भी अपनी गाड़ी से मुरादाबाद जा रहे हैं और उन्हें साथ चलने का प्रस्ताव दिया। बातचीत के दौरान एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.