मथुरा, अप्रैल 25 -- मंडी समिति में आने वाले वाहनों से नगर निगम के पार्किंग ठेकेदार एंट्री टैक्स की अवैध वसूली कर रहे हैं। इसे लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने मंडी सचिव को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। सचिव ने थाना हाईवे में ठेकेदार के नाम से तहरीर दी है। नगर निगम द्वारा मंडी चौराहे से कृष्णा नगर बिजली घर तिराहे तक सड़क के दोनों ओर वाहन पार्किंग वसूलने का ठेका उठाया है। मंडी के व्यापारियों ने मंडी प्रशासन से शिकायत की है कि उक्त ठेकेदार के लोग मंडी के गेट पर बैठकर मंडी आने वाले वाहनों से अवैध एंट्री टैक्स वसूल कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- आने-जाने वाले वाहनों से भी जबरन पार्किंग शुल्क वसूल रहे ठेकेदार उन्होंने तत्काल इसे रुकवाने की मांग की है। मंडी सचिव ने सिटी मजिस्ट्रेट एवं मंडी समिति के सभापति से इसकी शिकायत की। सिटी मजिस्ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.