हमीरपुर, अप्रैल 13 -- मुस्करा, संवाददाता। कस्बा की नवीन गल्ला मंडी में संचालित गेहूं खरीद केंद्रों की अव्यवस्थाओं और अनियमितताओं को लेकर सोमवार को किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा भड़क उठे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर मंडी सचिव व केंद्र प्रभारियों के प्रति जमकर नाराजगी जताई। मौके पर मंडी के चबूतरों में डंप मिला व्यापारियों का 5507 कुंतल से अधिक गेहूं जब्त करवा दिया गया। इस गेहूं के चबूतरे में डंप होने की वजह से खरीद प्रभावित हो रही थी। स्थानीय मंडी में आरएफसी, एफसीआई व नैफिड के खरीद केंद्र संचालित हैं, लेकिन केवल एफसीआई केंद्र पर ही वारदाना उपलब्ध है। अन्य केंद्र वारदाना के अभाव में बंद पड़े हैं। यह भी पढ़ें- गोरखपुर मंडल के 451 केंद्रों पर 5394 टन गेहूं खरीद रविवार को किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष किसानों के साथ ...