सहारनपुर, जून 2 -- गंगोह। गंगोह अनाज मंडी परिसर स्थित पुलिस चौकी पर कथित कब्जे को हटाने के लिए प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। चौकी में संचालित एक दुकान को खाली कराने के लिए आखिरकार एसडीएम नकुड़ को स्वयं पुलिस बल के साथ आना पड़ा। कब्जाधारी के मौके पर न मिलने के कारण अब बुधवार को चौकी को प्रशासनिक कब्जे में लेने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

कब्जाधारी व्यापारी की शिकायतें अनाज मंडी परिसर में स्थित पुलिस चौकी पर लंबे समय से एक व्यापारी द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। व्यापारियों की मांग पर एसडीएम के निर्देश पर मंडी सचिव सोहन सिंह ने चार दिन पहले चौकी खाली करने के लिए 24 घंटे का नोटिस चस्पा कराया था। आरोप है कि कब्जाधारी व्यापारी ने चौकी खाली करने के बजाय नोटिस को ही फाड़ दिया था।

व्यापारियों का रोष इससे नाराज व...