मथुरा, मार्च 20 -- मंडी में हुए अग्निकांड में आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन ने राहत प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रभावित आढ़तियों को मुख्यमंत्री अग्निकांड दुर्घटना आढ़ती योजना के तहत मुआवजा दिया जाएगा। इस संबंध में मंडी सचिव द्वारा प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। विदित हो कि आग लगने की घटना में सात आढ़तियों की बड़ी मात्रा में सब्जी जलकर नष्ट हो गई थी। इसमें करीब 15 कुंतल लौकी और 20 कुंतल प्याज पूरी तरह खाक हो गए। इस नुकसान से आढ़तियों को आर्थिक रूप से भारी क्षति पहुंची है। मंडी प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत सर्वे कराया और नुकसान का आंकलन किया। इसके बाद प्रभावित आढ़तियों को राहत दिलाने के लिए मुआवजे का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया है। प्रस्ताव में सभी सात आढ़तियों के नुकसान का विस्तृत विवरण शाम...