बुलंदशहर, मार्च 22 -- शिकारपुर मंडी समिति में तैनात एक इंस्पेक्टर पर व्यापारियों ने अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। पीड़ित व्यापारियों ने क्षेत्रीय विधायक को मंडी इंस्पेक्टर की शिकायत की है। साथ ही व्यापारियों ने कार्रवाई होने तक मंडी में अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी। छतारी अनाज मंडी के व्यापारियों ने विधायक शिकारपुर एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा को शिकायती पत्र लिखकर बताया कि शिकारपुर मंडी के इंस्पेक्टर अंकित कुमार व ड्राइवर नवीन राठी के द्वारा काफी समय से अवैध वसूली के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। समय समय पर रुपए के लिए महीनादारी की मांग की जाती है।इससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने शिकायत पत्र में दोनों को शिकारपुर मंडी से हटाया हटाने की मांग की है। व्यापारी आकाश गर्ग ने बताया कि कार्रवाई होने तक अनाज मंडी अनिश्चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.