प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 8 -- बिना शुल्क जमा किए गए ट्रक पर गेहूं लादकर वाराणसी जा रहे व्यापारी पर अफसरों ने 90 हजार रुपये जुर्माना ठोंककर ट्रक कब्जे में ले लिया। हालांकि घंटेभर बाद व्यापारी ने जुर्माने की धनराशि जमा कर ट्रक रिलीज करा लिया। गुरुवार रात करीब 10 बजे सुलतानपुर से 250 क्विंटल गेहूं लादकर चालक वाराणसी जा रहा था। ढकवा में चेकिंग कर रहे मंडी निरीक्षक आशीष यादव ने ट्रक रोक लिया और चालक से अभिलेख मांगा लेकिन चालक के पास कोई अभिलेख नहीं था। ऐसे में मंडी निरीक्षक ने जुर्माना लगाकर ट्रक कब्जे में ले लिया। महज कुछ घंटे बाद पहुंचे व्यापारी ने जुर्माने की धनराशि जमा कराई और ट्रक रिलीज कर साथ ले गया। मंडी सचिव अमित गुप्ता ने बताया कि मंडी शुल्क चोरी करने वालों के अभियान अभियान के तहत चेकिंग और कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.