फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 21 -- कायमगंज, संवाददाता। मंडी समिति के सब्जी खंड में 17 मई को हुए अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान झेलने वाले फल आढ़तियों ने मुख्यमंत्री मंडी स्थल अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के तहत राहत दिलाने की मांग की है। बुधवार को पीड़ित व्यापारियों ने नुकसान का विस्तृत ब्यौरा मंडी प्रशासन को सौंपा। जहां प्रशासन रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजे जाने की तैयारी में जुटा है। मंडी समिति स्थित सब्जी खंड में 17 मई को हुए भीषण अग्निकांड में फल मंडी में कई दुकानें जलकर खाक हो गई थी। आग की चपेट में आने से आढ़तियों का लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया। यह भी पढ़ें- फसलों या बागों की क्षति होने पर आवेदन करें पीड़ित व्यापारियों का कहना है कि आम का सीजन शुरू होने के चलते उन्होंने पहले से बारदाना, पैकिंग सामग्री व अन्य जरूरी सामान एकत्र ...