मंडियों में दो सब्जी विक्रेताओं की मौत, हड़कंप
औरैया, जून 2 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र की दो अलग-अलग सब्जी मंडियों में मंगलवार दोपहर दो सब्जी विक्रेताओं की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद मंडियों में अफरा-तफरी मच गई, जबकि परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अटसू चौकी क्षेत्र के ग्राम आलमगीरपुर निवासी 40 वर्षीय नौवत सिंह पुत्र बेंचे लाल अटसू सब्जी मंडी में सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार दोपहर वह मंडी में दुकान लगाने की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस उन्हें सीएचसी अजीतमल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.