गाज़ियाबाद, मार्च 30 -- बल्लभगढ़। बारिश और खराब मौसम के चलते क्षेत्र के किसान अब भी गेहूं अनाज मंडी में नहीं ला रहे हैं। खेतों में खड़ी और कटी फसल के गीला होने से आवक लगभग थमी हुई है। ऐसे में आढ़तियों को उम्मीद है कि मौसम साफ होने के बाद 6 अप्रैल से मंडियों में गेहूं की आवक शुरू होगी और खरीद रफ्तार पकड़ेगी। सरकार ने इस बार गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 रुपये प्रति कुंतल तय किया है, जो पिछले साल के 2450 रुपये प्रति कुंतल से अधिक है। बावजूद इसके मौसम की मार के कारण किसान फिलहाल फसल रोककर बैठे हैं।जिला खाद एवं आपूर्ति विभाग और हरियाणा स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन द्वारा गेहूं की खरीद की जाएगी। मंडी प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है।मार्केट कमेटी के कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव इंद्रपाल सिंह ने बताया कि गेहूं खरीद को ...