रांची, मई 3 -- कर्रा, प्रतिनिधि। प्रखंड के घुनसुली पंचायत अंतर्गत चांपी गांव में रविवार को मंडा और जेठ जतरा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार रात जागरण से हुई, जिसमें छऊ नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों ने देर रात तक दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। रविवार सुबह आयोजित जेठ जतरा में चांपी, करमडीह, भरोसा टोली सिरका, तुमन्ना, सेहरा, घुनसुली और मुंडा टोली सहित कई गांवों के खोडहा दल पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा। अंजय कुमार महतो ने कहा कि मंडा और जेठ जतरा पूर्वजों की धरोहर है, जिसे सहेजकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। आयोजन को सफल बनाने में अंजय कुमार महतो, रुपेश बखला, फुलचंद बखला, बीरेंद्र महतो, राजेश महतो, फुलचंद प्रधान, राहुल प्रधान, अर्जुन मुंडा, चटकू नायक, सामू मुंडा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.