रामगढ़, अप्रैल 14 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के चोकाद व कोरांबे गांव में सोमवार की रात भगवान शिव व माता पार्वती की आराधना का महापर्व मंडा पूजा के अवसर पर भव्य छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल व जेएलकेएम के केंद्रीय सचिव संतोष चौधरी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि मंडा पूजा एक धार्मिक अनुष्ठान के साथ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है। छऊ नृत्य झारखंड की परंपरा व हमारी पहचान है। इसे सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है।आयोजन समिति ने पारंपरिक रीति-रिवाज, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा कर अतिथियों का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- गोला में विधायक ममता देवी ने छऊ नृत्य का किया उदघाटन आयोजन के दौरान श्रद्धा, उत्साह और सामुदायिक सहभागिता का ...