मंडा पूजा में गए युवक की मौत, मेला स्थल से शव बरामद
रांची, जून 10 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मुरगी गांव में मंडा पूजा देखने गए एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। बुधवार सुबह बुढ़मू पुलिस ने मेला स्थल से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। मृतक की पहचान बुढ़मू पाहन टोली निवासी 38 वर्षीय राजू नायक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मुरगी गांव में सोमवार को फुलखुन्दी और मंगलवार को झूलन सह मेला का आयोजन हुआ था। दोनों दिन रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए थे। ग्रामीणों के अनुसार, युवक की मौत मंगलवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के दौरान हुई, हालांकि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.