मंडा पूजा में उमड़ी आस्था की भीड़
रामगढ़, मई 6 -- गोला, निज प्रतिनिधि। बरलंगा के सरगडीह पंचायत के बांधडीह गांव में बीती रात पारंपरिक आस्था और श्रद्धा का महापर्व शिव मंडा पूजा बड़े ही धूमधाम व भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। पूजा को लेकर पूरे क्षेत्र में पांच दिनों तक उत्साह का वातावरण बना रहा। मुख्य अतिथि कुलदीप महतो ने मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने पूजा स्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों को मंडा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मंडा पूजा झारखंड की संस्कृति, परंपरा और आस्था का जीवंत प्रतीक है। ऐसे आयोजन से सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेज कर रखने की अपील की। मेला सह छऊ नृत्य में आसपास के दर्जनों गांवों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.