रांची, जून 2 -- चान्हो, प्रतिनिधि। प्रखंड के करकट गांव में झूलन और मेला के साथ दो दिनी मंडा पूजा सोमवार संपन्न हो गई। रविवार रात को आयोजित फूलखुंदी में करकट, बीजूपाड़ा, बहेराटोली, रानीचाचो सहित आसपास के गांव के 300 भोक्ता और 450 सोक्ताइन दहकते हुए अंगारों पर नंगे पांव चलकर अपनी शिवभक्ति का परिचय दिया। इसके बाद सोमवार को भोक्ताओं को झूलन में झुलाया गया। इस दौरान भोक्ताओं के प्रसाद को लेने के लिए श्रद्धालुओं के बीच होड़ मची रही। मंडा पूजा के मौके पर आयोजित हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले में खाने पीने के सामान, घरेलू उपयोग के सामान तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध थे। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेता सन्नी टोप्पो ने फूलखुंदी और झूलन मेला के आयोजन पर कहा कि यह पूजा भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है। उन्होंने सभी लोगों को मंडा पूजा उत्सव की बधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.