मंडा पूजा झारखंड की संस्कृति पर आधारित है : ब्रह्मदेव
रामगढ़, जून 7 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि। दुलमी प्रखंड अंतर्गत कुल्ही पंचायत के बेयांग गांव में शनिवार की रात पारंपरिक मंडा पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। मंडा पूजा के मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रहमदेव महतो व विशिष्ट अतिथि रामकिशुन भोगता ने संयुक्त रूप से विधिवत फीता काटकर छऊ नृत्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अतिथियों ने मंडा स्थल पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। अपने संबोधन में ब्रहमदेव महतो ने कहा कि मंडा पूजा में शिव भक्तों की गहरी आस्था, समर्पण और कठोर तपस्या का अनूठा संगम देखने को मिलता है। यह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि झारखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और लोक आस्था का जीवंत प्रतीक है। मंडा पूजा झारखंड की आत्मा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.