रामगढ़, मार्च 22 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। कुरकुट्टा गांव में रविवार को ग्रामीणों की बैठक दिनेश बेदिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने गांव में 10 मई को मंडा पर्व मनाने का निर्णय लिया। साथ ही इसकी तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के अंत में मंडा पूजा को सफल बनाने के लिए मंडा पूजा कमेटी का गठन किया गया। जिसमें रविंद्र बेदिया, किशोर बेदिया अध्यक्ष, अमर बेदिया, दिनेश बेदिया सचिव, मुकेश बेदिया, दिनेश बेदिया कोषाध्यक्ष चुने गए। बैठक में कालेश्वर बेदिया, रमेश बेदिया, दिनेश बेदिया, रामलखन, रोहित करमाली, सिन्धु, राजकुमार, गोपाल, गोविंद, भागीरथ, सिकेंद्र, मिथुन, पवन, कुलदीप, सुनील, गोविंद, लालदेव, बासुदेव, संजय आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.