रांची, अप्रैल 1 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। बुढ़मू प्रखंड के बंसरी गांव में ग्रामीणों की बैठक बुधवार को ग्राम प्रधान शिबु पाहन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिव उपासना का पर्व मंडा पूजा के आयोजन का निर्णय लिया गया। मौके पर आगामी 11 अप्रैल को फुलखुन्दी, 12 अप्रैल को झूलन सह मेला आयोजित करने का निर्णय लिया गया। पूजा की सफलता के लिए कमेटी गठित हुई। इसमें अध्यक्ष दीपक सिंह, सचिव सुनील महतो और कोषाध्यक्ष कृष्णा साहू चुने गए। वहीं कमेटी में संरक्षक परिबा साहू, कौशल साहू, जनार्दन साहू, मणिकांत साहू, संदीप साहू, विश्वनाथ मुंडा, शंकर लोहरा और घनश्याम साहू बनाये गये हैं। इस अवसर पर गांव के दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...