रामगढ़, मई 9 -- मांडू।निज प्रतिनिधि प्रत्येक वर्ष की भांती इस वर्ष भी मंडा व विसु पूजा मनाने को लेकर शनिवार को पुंडी ग्रामीणों की आवश्यक बैठक पुंडी शिवा मदिर के प्रांगण में आयोजित की गई।आयोजित बैठक में सर्वसमिति से एक कमिटी का गठन किया गया ।जिसमे अध्यक्ष मनु महतो, सचिव पटेलचंद्र महतो और कोषाध्यक्ष बालचंद महतो तथा प्रत्येक मोहल्ले से पांच-पांच युवा साथियों का सदस्य में चयन किया गया।बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि मंडा पूजा का प्रारंभ 17मई से शुरू हो कर 18 मई की रात्रि में मेला के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर सम्पन्न होगा ।उक्त आशय की जानकारी रामगढ़ आजसू पार्टी के जिला सचिव लालचंद महतो ने दी है ।वहीं इस बार पूजा समिति ने मंडा पूजा मेला में बंगाल से महिला छऊ नृत्य के टीम को बुलाया है, जो अपने कला और संस्कृति की अद्भुत ...