बिजनौर, अप्रैल 7 -- बिजनौर। शहर कोतवाली की बेगावाला चौकी क्षेत्र के ग्राम मंडावली में मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे रावली रोड पर एक व्यक्ति का रक्तरंजित शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। लाश को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान ग्राम टिक्कोपुर निवासी मुकेश (45 वर्ष) के रूप में हुई है। बेगावाला पुलिस चौकी के प्रभारी जितेंद्र गीतम ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या रोड एक्सीडेंट से मौत होना प्रतीत होता है। बताया जा रहा है कि मृतक मुकेश के साथ बाइक से एक अन्य युवक और था, जो घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.