बिजनौर, अप्रैल 1 -- बिजनौर। मंडावर थाना क्षेत्र में बिजनौर रोड पर मंगलवार देर शाम दो गुटों के युवकों के बीच जमकर लात-घूंसे व बेल्ट चली। बीच सड़क पर हुई घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों में दहशत फैल गई। घटना का वीडियो किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मंगलवार की देर शाम मंडावर में बिजनौर रोड पर रायल पैलेस के समीप युवकों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों गुटों के बीच वीडियो में युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते और बेल्ट से हमला करते हुए साफ नजर आ रहे हैं। आसपास मौजूद लोग बीच-ब...