मंडावर-छुटमलपुर, शिवालिक नगर और ज्वालापुर में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया
हरिद्वार, अगस्त 17 -- कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में सड़क, पुल और संपर्क मार्गों के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जा रही है। सोमवार को मेलाधिकारी सोनिका ने मंडावर-छुटमलपुर से लेकर शिवालिक नगर और ज्वालापुर क्षेत्र तक विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। मेलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश सीमा पर मंडावर में करीब 204.19 लाख रुपये की लागत से बन रहे स्वागत द्वार का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण में तेजी लाने के साथ आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने धनौरी-सिडकुल लिंक मार्ग पर पथरी रोह नदी और पुरानी गंगनहर साइफन के डाउनस्ट्रीम में बन रहे पुल का जायजा लिया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.