बिजनौर, अप्रैल 4 -- चंदक/मंडावर। हरियाणा राज्य के जिला अंबाला की पुलिस थाना मंडावर पहुंची और अपने साथ कस्बा निवासी युवक को अपने साथ ले गयी। युवक के परिजन व मंडावर पुलिस कुछ बताने से कतरा रही है। मामला कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है। शनिवार की दोपहर हरियाणा राज्य के जिला अंबाला के थाना कैट के एसआई दौलतराम के नेतृत्व पहुंचे पुलिस बल ने थाना मंडावर में आमद करायी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आमद के बाद कस्बा मंडावर निवासी युवक घर से हिरासत में लेकर अपने साथ ले गयी। युवक अंबाला में रहकर काम करता था। अंबाला पुलिस युवक के पास जो मोबाइल था उसे भी साथ ले गयी। परिजन व मंडावर पुलिस मामले में कुछ कहने से कतरा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.