लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 3 -- कस्तूरबा गांधी आवासी बालिका विद्यालयों की छात्राओं ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाया। जिला स्तर के बाद मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में विजेता रहीं छात्राओं ने कई विधाओं में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के चयन ट्रायल को पास कर लिया है। अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रही हैं। बीएसए ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन लखनऊ चौक स्टेडियम में हुआ। यहां कई प्रतियोगिताओं में जिले की छात्राओं ने जीत हासिल की। मंडल स्तर पर जीत हासिल करने वाली छात्राओं का राज्य स्तर पर चयन ट्रायल किया गया। इसमें भी छात्राओं ने बाजी मारी। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि कुश्ती में मंडल स्तर पर चयनित छात्राओं ने राज्य स्तरीय कस्तूरबा कुश्ती चयन ट्रायल में भाग लिया। गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.