उरई, अप्रैल 3 -- उरई। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में संगठनात्मक समीक्षा कर मंडल स्तर पर चौपाल आयोजित किए जाने पर चर्चा की गई। रामपुरा क्षेत्र में नाला निर्माण के लिए किसानों के खेतों में गड्ढे खोदे जाने पर नाराजगी जाहिर की। कांग्रेस के लोगों ने अल्टीमेटम देते हुए कहा जल्द काम बंद नहीं कराया तो प्रदर्शन होगा। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अरविंद सेंगर व शहर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा की मौजूदगी में संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई।जिलाध्यक्ष ने बताया जिले में लगभग 80 प्रतिशत बूथ स्तर पर कमेटियां गठित हो चुकी है। जल्द ही मंडल स्तर पर अभियान चलाकर गांव गांव चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंंगे। जिससे आम जनता से सीधा संवाद स्थापित हो सके। वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.