बलरामपुर, फरवरी 17 -- बलरामपुर, संवाददाता। पं दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत मंगलवार को तुलसीपार्क स्थित अटल भवन कार्यालय में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी मंडलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने किया। जिला कार्यशाला के मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने बताया कि जिले भर में पार्टी की ओर से सात कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें इतिहास विकास, वैचारिक अधिष्ठान, कार्य पद्वति, कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि, बूथ प्रबंधन (मन की बात, टिफिन बैठक व बूथ स्तर स्थाई कार्यक्रम), अपनी सरकार की उपलब्धि एवं क्रियान्वयन, सोशल मीडिया, नमो व सरल ऐप तथा एआई कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि ज...