पटना, अगस्त 26 -- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा है कि महिला मोर्चा को प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक और अधिक सशक्त और सक्रिय बनाना पार्टी की प्राथमिकता है। महिलाओं की भागीदारी भाजपा की संगठनात्मक शक्ति का महत्वपूर्ण आधार है। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करें। बुधवार को महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष निशा सिंह की ओर से जिम्मेवारी संभालने के मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने हमेशा महिलाओं को सम्मान और नेतृत्व का अवसर दिया है। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं की मेहनत से संगठन को बूथ, मंडल और जिला स्तर तक और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने निशा सिंह के नेतृत्व में महिला मोर्चा के नए उत्साह और ऊर्जा के साथ काम करने का विश्वास जताया। सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्र...