मिर्जापुर, अगस्त 20 -- मिर्जापुर,संवाददाता। नगर के महुअरिया स्थित पीएमश्री राजकीय इण्टर कॉलेज के ऑडिटोरियम में गुरुवार को भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर मंडल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारम्भ प्रभारी प्रधानाचार्य जय सिंह ने कराया। प्रतियोगिता में मंडल के तीनों जनपद मिर्जापुर, सोनभद्र एवं भदोही के जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित 6 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विंध्याचल मण्डल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता में साक्षी यादव आदित्य बिरला इंटर कॉलेज रेणुसागर को प्रथम, दीक्षा सिंह गांधी इंका कछवां को द्वितीय एवं अभिनव शुक्ला गुरु नानक इंका को तृतीय विजेता घोषित किया। निर्णायक मंडल में स्व.कांशीराम राजकीय बालिका इंका की शोभा चौरसिया,राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की लहंगपुर की ...