मंडल स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में बीएसजीएम के छात्रों ने मारी बाजी
बुलंदशहर, सितम्बर 4 -- नगर के बीएसजीएम इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मंडल स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर कॉलेज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई स्थान प्राप्त किए। जूनियर वर्ग में छात्र यश ने मंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सब जूनियर वर्ग में छात्र प्रिंस ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में छात्रा गुंजन ने द्वितीय तथा सीनियर वर्ग में छात्रा माही ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विजेता खिलाड़ियों का चयन अलीगढ़ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह भी पढ़ें- Agra News: अंडर 14 बालिका वर्ग मंडलीय शतरंज प्रतियोगिता में आगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.