मेरठ, जनवरी 6 -- 7 जनवरी से मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित होने वाली सब जूनियर महिला हॉकी स्टेट प्रतियोगिता के लिए सोमवार को स्टेडियम में मंडल स्तरीय ट्रायल आयोजित किए गए। इस दौरान गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, बागपत से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और अपने खेल का प्रदर्शन किया। ट्रायल के बाद चुनी गई टीम में बुलंदशहर से पायल लोधी, नंदनी कुमारी, राजबाला, योगिता, दीक्षा, वर्षा का चयन किया गया। इसके अलावा मेरठ से इशिका, सुषमा, तुलसी, ईशिका गोयल, प्रांजल, रिया चौधरी, आराध्या शर्मा, साक्षी रानी, आस्था द्विवेदी का चयन किया गया। गाजियाबाद से दृष्टि चावला को शामिल किया गया। इसके अलवा अक्षरा और दिया को आरक्षित खिलाड़ियों में रखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.