पीलीभीत, मार्च 2 -- पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल मुडेला खुर्द की छात्रा नीरज ने शनिवार को अर्बन हा॑ट सिविल लाइन बरेली में आयोजित मंडल स्तरीय बाल उत्सव में बरेली मंडल के सभी प्रतिभागियों को पछाड़कर पहला स्थान पाया। पहला स्थान मिलने पर एडी बेसिक डॉ. अजीत कुमार ने छात्रा को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। बीएसए रोशनी सिंह ने छात्रा नीरज और स्कूल की शिक्षिका पूनम सहगल को सराहा। प्रगति स्वाभिमान और सफलता की ओर आयोजित उत्सव कार्यक्रम 12 फरवरी को जिले में आयोजित किया गया। पहले यह कार्यक्रम ब्लॉक स्तर पर हुआ। उसके बाद जिले के लिए 60 छात्राओं का चयन किया गया। जिला स्तर पर आयोजित कंपटीशन में 10 छात्राएं मंडल के लिए चुनी गई। जिसमें जूनियर हाईस्कूल मुडेला खुर्द की छात्रा नीरज का नाम शामिल था। जिले स्तर पर चयनित दस छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.