मंडल स्तरीय खेल प्रशिक्षण के लिए थारू क्षेत्र के 46 बच्चे हुए रवाना
बलरामपुर, मार्च 31 -- पचपेड़वा, संवाददाता। क्षेत्र के दीनदयाल शोध संस्थान, इमिलियाकोडर परिसर से थारू जनजाति के 46 बच्चों ने मंडल स्तरीय खेलकूद प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने के लिए उत्साहपूर्वक प्रस्थान किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक भारत सरकार के तत्वावधान में नंदनी नगर में आयोजित होगा। प्रशिक्षण के लिए रवाना हुए बच्चों में 28 बालक और 18 बालिकाएं शामिल हैं, जो थारू जनजाति के 54 गांवों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इनमें इमिलियाकोडर, सेमरहवा, चंदनपुर, वीरपुर, डिवहरवा, परशुरामपुर, रजहना, सोनपुर, मोतीपुर सेमरी, विशुनपुर विश्राम एवं मोहकमपुर सहित विभिन्न गांवों के प्रतिभागी शामिल हैं। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रामसुंदर थारू, आशुतोष कुमार शुक्ल, लक्ष्मी देवी व धनीराम थारू ने बच्चों का उत्साह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.