बहराइच, मार्च 28 -- फखरपुर। चौधरी सियाराम इंटर कॉलेज में शनिवार को भाजपा का मंडल स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीताराम पांडे ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि कार्यकर्ताओं में अनुशासन ही जन भावना व वैचारिक अधिष्ठान पैदा करता है। भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासन को मुख्य रूप से अपनाता है जिसके कारण ही पार्टी में संगठन की भावना का विकास होता है। कार्यकर्ता अपने बूथ पर सक्रियता से कार्य करें। जिससे पार्टी का संदेश हर घर तक पहुंचे। इस मौके पर गौरव वर्मा, सुबेद वर्मा, राजन सिंह, अभिषेक कुमार शुक्ला, श्याम जी त्रिपाठी, सीताराम पांडेय, रामसेवक वर्मा, सतीश कुमार, प्रदीप पांडेय, अयोध्या प्रसाद मौर्य आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.