मुजफ्फरपुर, जनवरी 6 -- मुजफ्फरपुर। तबादले के विरोध जारी रेलवे के रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार पांचवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान स्टेशन पर आंदोलन के साथ मंडल स्तरीय आंदोलन की रणनीति पर सहमति बनी। हालांकि, यह कब से शुरू होगा। इसकी तारीख तय नहीं की गई है। इधर, तबादले के आदेश को रद्द करने को लेकर रनिंग स्टॉफ का प्रतिनिधिमंडल दो बार सोनपुर डीआरएम अमित सरन से मिला। अपनी मांगों को उनके समक्ष रखा। लेकिन, बैठक में बात नहीं बनी। इधर, क्रू लॉबी के बाहर जारी धरना में ईसीआरकेयू ने सोनपुर मंडल के प्रशासन पर आरोप लगाया कि बिना व्यवस्था का तबादला उचित नहीं है। ऐसे में तबादला को अविलंब वापस किया जाना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.