मुरादाबाद, जनवरी 29 -- मंडल से कृषि उत्पादक संगठन के पांच प्रमुख सदस्य हैदराबाद जाएंगे। सरकार की ओर से वहां कृषि व्यापार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पांच दिनों तक एफपीओ संचालक विश्व के बाजार में अपने उत्पादों की मार्केटिंग के तरीके सीखेंगे। कृषि आधारित कार्य और खेतों के खाद्य उत्पाद को वैश्विक बाजार के लायक बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कृषि व्यापार एवं विपणन निरीक्षक आशीष गुप्ता का कहना है कि मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बिजनौर और अमरोहा के एक-एक संचालक का चयन किया गया है। 16 से 20 फरवरी तक प्रशिक्षण कार्यक्रम है। दिल्ली से किसानों का दल 13 फरवरी को हैदराबाद के लिए रवाना होगा। मुरादाबाद के एफपीओ संचालक अरेंद्र बड़गोती का चयन हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.