मंडल संसदीय समिति की बैठक में सांसद ने उठाईं रेल सुविधाओं की मांग
गाजीपुर, जून 24 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल की मंडल संसदीय समिति की बैठक मंगलवार को पटना में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नालंदा के सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने की। बैठक में गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी ने भी भाग लिया और क्षेत्र के यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए दिलदारनगर, जमानियां, भदौरा और गहमर रेलवे स्टेशनों पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग प्रमुखता से उठाई। उन्होंने रेल प्रशासन को मांगपत्र सौंपते हुए दिलदारनगर स्टेशन पर विक्रमशिला एक्सप्रेस, हिमगिरी एक्सप्रेस, सुपौल एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस और पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की। इसके अलावा उन्होंने भदौरा रेलवे स्टेशन पर मगध एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस और काशी जनशताब्दी एक्सप्रेस के ठहराव की आवश्यकता बताते हुए कहा कि इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.