शाहजहांपुर, मई 10 -- लोधीपुर स्थित जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को कक्षा 10 और 12 के मेधावियों के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना शामिल हुए। समारोह में मंडल सूची में स्थान प्राप्त करने वाले तथा जिला टॉपर छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मंत्री ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन डीपीएस राठौर, अधिवक्ता अंशुमान सिंह मैसी, एनटीआई ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश कुमार सिंह मैसी, सपना आशीष, अधिवक्ता तसलीम खान और संजीव मिश्रा मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जॉन नेव स्...