गंगापार, फरवरी 7 -- मांडा के सैबसा गांव निवासी, कांग्रेस नेता व मंडल विकास निगम इलाहाबाद के पूर्व अध्यक्ष 75 वर्षीय रमेश चन्द्र पांडेय का बीमारी के दौरान प्रयागराज के एक प्राइवेट अस्पताल में शनिवार सुबह निधन हो गया। शव सैबसा गांव के पैतृक आवास पर आते ही कांग्रेस पदाधिकारी व नेता तथा मांडा क्षेत्र के प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। 1984 के लोकसभा चुनाव में वे अमिताभ बच्चन के चुनाव संचालक थे तथा बच्चन परिवार से अच्छे संबंध थे। चुनाव के बाद प्रदेश सरकार ने राज्यमंत्री का दर्जा देते हुए इलाहाबाद मंडल विकास निगम का अध्यक्ष मनोनीत किया। वे आजीवन कांग्रेस में ही रहे तथा मांडा क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन पर तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया है। दोपहर बाद स्थानीय डेंगुरपुर गंगाघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.