मंडल रेल प्रबंधक ने किया ध्वजारोहण
चंदौली, अगस्त 17 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू रेल मंडल कार्यालय परिसर में बीते शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' तथा राष्ट्रगान 'जन गण मन' गाया गया। वहीं मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवे सुरक्षा बल की पलटन का निरीक्षण किया। मंडल रेल प्रबंधक ने मंडल की उपलब्धियों एवं मंडल द्वारा रेल परिचालन, संरक्षा, यात्री सुविधाओं तथा अन्य क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने रेलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों सहित सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा राष्ट्र निर्माण में भारतीय रेल की भूमिका और रेलकर्मियों के योगदान को रेखांकित किया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: सादगी के साथ मनाया गया 80 वां स्वतंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.