मंडल में 55 हजार से ज्यादा मेधावियों को मिली स्टडी टेबल
गोंडा, सितम्बर 8 -- गोण्डा, संवाददाता। देवीपाटन मंडल के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत मेधावी एवं परिश्रमी विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराने के लिए संचालित देवीपाटन शिक्षा की उड़ान अभियान को लगातार गति मिल रही है। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल से अब तक गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती में 55,489 विद्यार्थियों को स्टडी टेबल वितरित की जा चुकी हैं। जनपदवार गोण्डा में 18,191, बहराइच में 13,943, बलरामपुर में 16,155 और श्रावस्ती में 7,200 विद्यार्थियों को स्टडी टेबल मिली है। अभियान का लक्ष्य एक लाख स्टडी टेबल वितरित करना है। शेष 44,511 टेबल के वितरण की प्रक्रिया जारी है।स्टडी टेबल मिलने से बच्चों को घर पर पढ़ाई के लिए सुविधाजनक और निर्धारित स्थान मिल रहा है। इससे नियमित अध्ययन, एकाग्रता और पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.