आजमगढ़, मई 9 -- आजमगढ़, संवाददाता। शासन के फैसले के बाद आरडीएसएस योजना के अंतर्गत लगे सभी स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को फिर से पोस्टपेड में बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आजमगढ़ मंडल में कुल 421683 प्रीपेड स्मार्ट मीटर पोस्टपेड में बदले जाएंगे। नई व्यवस्था के तहत अब उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली रिचार्ज कराने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। मई 2026 की खपत का बिल जून-2026 में पोस्टपेड प्रणाली के तहत जारी किया जाएगा। आजमगढ़ मंडल में कुल 15 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें 421683 उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए गए हैं। इनमें आजमगढ़ में 149215, बलिया में 142151 और मऊ में 130327 स्मार्ट प्रीपेड मीटर शामिल हैं। इन उपभोक्ताओं को बिजली के लिए मोबाइल की तरह रिचार्ज कराना पड़ता था। जिन उपभोक्ताओं का रिचार्ज माइनस में चला जाता था, उनके घर की बिजली स्वत: क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.