प्रयागराज, फरवरी 26 -- प्रयागराज, संवाददाता। आबकारी विभाग ने प्रयागराज मंडल में होली के अवसर को देखते हुए विशेष अभियान चलाया। इस क्रम में मंडल के तीन जिलों प्रयागराज, कौशांबी और प्रतापगढ़ में कुल 265 लीटर कच्ची अवैध शराब नष्ट किया। 5800 किलोग्राम लहन नष्ट कराई गई। धूमनगंज थाना क्षेत्र में 150 लीटर कच्ची शराब व पांच हजार किलो लहन, घूरपुर में 45 लीटर कच्ची शराब और 700 किलो लहन, प्रतापगढ़ में 50 लीटर कच्ची शराब व कौशांबी में 20 लीटर कच्ची शराब और 100 किलो लहन नष्ट कराया गया। उप आयुक्त आबकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अभियान चलता रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...