सहारनपुर, जून 23 -- सहारनपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत सहारनपुर मंडल में सौर ऊर्जा अपनाने वाले उपभोक्ताओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब तक मंडल में 26,713 रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि लाभार्थियों को 288.50 करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी प्रदान की जा चुकी है। योजना के तहत उपभोक्ताओं को हर माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ मिल रहा है, वहीं अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजकर आय भी अर्जित की जा रही है। फरवरी 2024 में शुरू हुई इस योजना के अंतर्गत मुजफ्फरनगर जिले में सबसे अधिक 11,367 सोलर प्लांट लगाए गए हैं। यह भी पढ़ें- कानपुर के 37 हजार से अधिक घर सौर ऊर्जा से रोशन सहारनपुर में 10,611 और शामली में 4,735 सोलर प्लांट स्थापित हुए हैं। हालांकि लक्ष्य प्राप्ति के प्रतिशत के आधार पर शामली 32 प्...