मंडल में 15 सौ ट्रांसफार्मर ओवरलोड, कभी भी दे सकते दगा
गोंडा, जून 23 -- गोण्डा, संवाददाता। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ रही बिजली खपत ने बिजली विभाग की चिंताओं को कई गुना बढ़ा दिया है। मंडल भर में करीब 1500 ट्रांसफार्मर क्षमता से अधिक लोड झेल रहे हैं। इससे किसी भी समय बड़े पैमाने पर ट्रांसफार्मर फुंकने और बिजली आपूर्ति बाधित होने का खतरा मंडरा रहा है। हालात ऐसे हैं कि विभागीय अधिकारी दिन-रात ट्रांसफार्मरों को बचाने और आपूर्ति सुचारु रखने की जद्दोजहद में जुटे हैं। मंडल के कई शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों पर निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक भार पड़ रहा है। बढ़ती गर्मी के चलते एसी, कूलर और अन्य विद्युत उपकरणों के उपयोग में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। नतीजन बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर 950 मेगावाट तक पहुंच गई है। ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफार्मरों का तापमान लगातार बढ़ रहा है और फाल्ट की घटनाएं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.