आजमगढ़, जून 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। हथकरघा उद्योग से जुड़े हजारों बुनकर परिवारों को अब बिजली बिल के बढ़ते बोझ से राहत मिलने वाली है। प्रदेश सरकार ने विद्युत प्रतिपूर्ति योजना का दायरा बढ़ाते हुए मंडल के करीब 12 हजार बुनकरों को इसका लाभ देने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। योजना के तहत पात्र बुनकरों को प्रतिवर्ष अधिकतम 3,936 रुपये तक का अनुदान सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जाएगा। आजमगढ़, मऊ और गाज़ीपुर क्षेत्र प्रदेश में बुनकरी उद्योग के प्रमुख केंद्र माने जाते हैं, जहां हजारों परिवार पीढ़ियों से हथकरघा और पावरलूम के माध्यम से आजीविका चला रहे हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार इस क्षेत्र में लगभग 48,566 बुनकर पंजीकृत हैं, जबकि यूपीकान के रिकॉर्ड में 20 हजार से अधिक पावरलूम दर्ज हैं। ऐसे में यह योजना बड...