हरदोई, अप्रैल 11 -- हरदोई। विकास कार्यो को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा सीएम डैशबोर्ड की मार्च 2026 की रैंकिंग जारी कर दी गई है। इसमें जनपद हरदोई को प्रदेश में चौथा स्थान व मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं देश में राजस्व विभाग को तीसरा व विकास को सातवां स्थान प्राप्त हुआ है। विकास में 77 - ए श्रेणी 2-बी श्रेणी तथा 3- सी श्रेणी प्राप्त हुई। इसी प्रकार राजस्व में ए श्रेणी में चार, बी श्रेणी में सात, सी श्रेणी में दो तथा डी श्रेणी में एक कार्य है। जिलाधिकारी अनुनय झा हरदोई के अथक प्रयास से उक्त उपलब्धि प्राप्त हो सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...