आजमगढ़, मार्च 31 -- आजमगढ़, संवाददाता। मंडलायुक्त विवेक और पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने सोमवार को मंडलीय कानून व्यवस्था की समीक्षा की। मंडलायुक्त ने कहा कि आवश्यकतानुसार प्रभावी कार्रवाई करके सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम स्तर पर लाएं। मंडल के तीनों जनपदों में सड़क सुरक्षा की दृष्टि से अवैध कट बंद कराए गए हैं। मंडल में संचालित अवैध गतिविधियों पर नजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर मंडल में संचालित अवैध अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। मंडलायुक्त ने तीनों जनपदों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि विभिन्न स्थानों पर आयोजित हो रहे मेलों में सुरक्षा व्यवस्था के सख्त इंतजाम किए जाएं। पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर जनपद में शांति व्यवस्था बनाए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.