प्रयागराज, जनवरी 21 -- अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की मासिक मंडलीय समीक्षा बैठक बुधवार को सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में हुई। जेडी हेल्थ डॉ. राकेश शर्मा ने प्रयागराज में छह और फतेहपुर के एक नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सिटी पॉलीक्लीनिक के रूप में जल्द विकसित करके संचालित करने का निर्देश दिया। सिटी पॉलीक्लीनिक में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती गयी जाएगी। समीक्षा में पाया गया कि विगत वर्ष की अपेक्षा वर्ष 2025 में मंडल में संस्थागत प्रसव में वृद्धि दर्ज गयी है। हालांकि परिवार नियोजन में मंडल में महिला नसबंदी में 651 और पुरुष नसबंदी में 91 की गिरावट दर्ज की गयी है। दिसंबर 2025 तक फतेहपुर में 123, कौशाम्बी में 71, प्रतापगढ़ में 129 और प्रयागराज में 190 आयुष्मान आरोग्य मंदिर में एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन का लक्ष्य निर्धारित किया गया ...