गोरखपुर, मई 2 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखपुर मंडल के चार जिलों में बड़ी संख्या में स्कूल वाहन बिना वैध परमिट संचालित पाए गए हैं। परिवहन विभाग की समीक्षा में गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया और कुशीनगर जनपदों में कुल 908 स्कूल वाहनों के परमिट समाप्त मिलने पर विभाग ने संबंधित विद्याल य प्रबंधन और प्रधानाचार्यों को एक सप्ताह में परमिट नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। आरटीओ संजय झा ने बताया कि प्रदेश में विद्यालयी वाहनों की सुरक्षा, निगरानी और वैधानिक अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए अप इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल एक अप्रैल से लागू है। पोर्टल पर स्कूल वाहनों का पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन और ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही है। यह भी पढ़ें- मंडल में बिना परमिट चल रहे 908 स्कूली वाहन समीक्षा में गोरखपुर में 247, महाराजगंज में 136, देवरिया ...