भदोही, सितम्बर 4 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन छह से नौ सितंबर तक अयोध्या में आयोजित होगा। प्रतियोगिता के लिए मिर्जापुर मंडल से जिले के दस हॉकी खिलाड़ियों का चयन किया गया है। खिलाड़ियों के चयन से जिले के हॉकी खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। मंडल टीम में चयनित खिलाड़ियों में आर्यन राय, विनय चौरसिया, रमेश गौतम, चंद्र कुमार, नागेश राय, आशीष बिंद, संकेत पाल, अर्पित यादव, किशन पाल एवं आकाश गौतम शामिल हैं। चयनित सभी खिलाड़ी अयोध्या में होने वाली सीनियर हॉकी प्रतियोगिता में मिर्जापुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर मंडल एवं भदोही का नाम रोशन करने की उम्मीद है। जिला हॉकी संघ एवं खेल विभाग से जुड़े पदाधिकारियों ने हर्ष जाहिर की है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...